वैलडन : बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिये हल्द्वानी में कार्यक्रम आज 28 अगस्त की शाम को होगा कार्यक्रम

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

हल़्द्वानी। यश इंवेट मैनेजमेंट केरल बाढ़ पीड़ितों के लिये एक चैरिटो शो रक्षाबंधन सेलिब्रेशन हैल्प फॉर केरला का आयोजन 28 अगस्त को कर रहा है।

new-modern

कंपनी के निदेशक विशाल शर्मा ने बताया कि रूद्राक्ष बैंकट हॉल मे केरल के बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिये शाम 5 बजे से यह चैरिटी किया जा रहा है। इसमें प्ले बैक सिंगर उसामा खान नियाजी, सूफी सिंगर अमर सावरिया प्लेबैक सिंगर कविता बेलवाल,रॉक सिंगर स्वरित जोशी अपनी प्रस्तुति देगे। विशाल शर्मा ने बताया कि इसके साथ ही डांस ग्रुप की भी जबरदस्त प्रस्तुति होगी। नगर की सामाजिक संस्थाये और सामाजिक कार्यकर्ता इस पुनीत कार्य में जुटे है।

चैरिटी की तैयारियों में अन्तराष्ट्रीय पदक विजेता मुकेश पाल, प्रमुख व्यवसायी सुभाष गुप्ता, राष्ट्रीय बाल एंव महिला विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डिंपल पाण्डे, समाजसेवी शांति जीना, कुसुम दिगारी, मोर्निग वॉकर क्लब के सुनील बमेठा, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, भूपेन्द्र नागर, डॉ नीरज वार्ष्णेय, सिंगर पवन सिंह कार्की, विद्या महतोलिया, सुचित्रा जायसवाल, पिहू पूनिया, योगेन्द्र साहू और शैलेन्द्र सिंह दानू आदि लोग जुटे हुए है।