shishu-mandir

रानीखेत में पहुंची अटल की अस्थि कलश लोगों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read


भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा के रानीखेत पहुंचने पर लोगों ने स्वर्गीय अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बाल विकास व महिला सशक्तिकरण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रेखा आर्य के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार को रानीखेत पहुची नगर के केएमओ बस स्टेशन से शुरू हुई यात्रा गॉघी चौक सदर बाजार होते हुए विजय चौक पहुंची और तत्पश्चात अपने अगले पड़ाव के लिये रवाना हुई। इस दौरान लोगां द्वारा स्वर्गीय अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रदांजलि दी गयी।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan


अस्थि कलश यात्रा मे बाल विकास व महिला सशक्तिकरण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रेखा आर्य, विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलखवाल जिला महामंत्री प्रेम , रवि रौतेला, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, मदन सिंह मेहरा, दीप भगत छावनी परिषद उपाध्यक्ष मोहन नेगी, दर्शन बिष्ट, ध्यान सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष भाजयुमो महेश नयाल, चंदन भगत, रामेश्वर गोयल, नगर अध्यक्ष विनोद भार्गव, राजेंद्र जायसवाल, धर्मेंद्र अधिकारी, कैलाश बिष्ट, रमेश जोशी, विमला रावत, सुनीता डावर, ज्योति शाह मिश्रा, अनामिका बिष्ट जगदीश अग्रवाल प्रदीप गुप्ता धन सिंह रावत त्रिभुवन शर्मा आदि थे।