पदोन्नति में आरक्षण(Reservation in promotion) को लेकर हड़ताल में डटे कर्मचारियों ने जलाई शासनादेश की प्रतियां

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern

भिकियासैंण सहयोगी: 04 मार्च— जनरल-ओबीसी कर्मचारी संघ की पदोन्नति में आरक्षण(Reservation in promotion) के विरोध में कर्मचारी तीसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे।

Reservation in promotion

इस दौरान हड़ताली कर्मचारियों ने तहसील परिसर में धरना दिया तथा उत्तराखण्ड सरकार के शासनादेश की प्रतियां भी जलायी।

बुधवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भारी ताजाद में भिकियासैंण तहसील पहुंचकर धरना दिया।

तथा ब्लाक और बाल विकास में चल रहे कर्मचारियों के प्रशिक्षण को गठित कर्मचारी टास्क फोर्स को बंद करा दिया।

धरना स्थल पर कर्मचारियों ने सभा कर कहा कि न्यायालय के फैसले को सरकार की ओर से जानबूझ कर लटकाया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा पदोन्नति में योग्यता के आधार पर आगे बढ़ने का मौका दिया जाना चाहिए।

हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारों के साथ सरकार के 19 सितम्बर, 2019 के उस शासनादेश की प्रतियां जलायी जिसमें सभी विभागों में कर्मचारियों के पदोन्नति पर रोक लगायी है।

कर्मचारियों का कहना है इससे सभी वर्गों के सैकड़ों कर्मचारी प्रभावित हुए हैं।

must see it

इस दौरान संघर्ष समिति अध्यक्ष भाष्कर जोशी,भूपेंद्र अधिकारी, लालसिंह, चितरंजन जोशी, बीडी नैलवाल, दलीप सिंह, रमेश चंद्र, धीरज लोहनी, पूरन सिंह, चंदन सिंह, भगवत रावत, पंकज जोशी, पुष्कर सिंह, यशवंत सिंह आदि कर्मचारी मौजूद थे।