शादी के लिए कोर्ट में फर्जी शपथ पत्र दाखिल करना नव दंपति को पड़ा भारी, गिरफ्तार

डेस्क। दूसरी शादी को पंजीकृत करने के लिए हाईकोर्ट में फर्जी शपथ पत्र दाखिल करना एक नव दंपति को महंगा पड़ गया। कोर्ट के निर्देश…

डेस्क। दूसरी शादी को पंजीकृत करने के लिए हाईकोर्ट में फर्जी शपथ पत्र दाखिल करना एक नव दंपति को महंगा पड़ गया। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति—पत्नि दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद नव दंपति की कोर्ट में पेशी की गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
prakash ele 1

प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रीतविहार कालोनी महरोला रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर निवासी हरदीप सिंह अपनी नव विवाहिता पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ नैनीताल पहुंचा। इस दौरान वह विवाह के लिए हाईकोर्ट की शरण में गए और उन्होंने हाईकोर्ट में फर्जी शपथ पत्र दाखिल कर दिया।

medical hall

लेकिन इसी बीच हरदीप की पहली पत्नी नैनीताल पहुंच गई। इसके बाद यह पता चला कि हरदीप पहले से ही शादीशुदा है। मामले के सामने आने के बाद कोर्ट ने पुलिस को जांच व कार्रवाई के आदेश दिए। कोर्ट के निर्देश पर मल्लीताल कोतवाली में हरदीप व उसकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 193 तथा 195 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

pramod nainwal

इधर रविवार ​यानि आज पुलिस ने दोनों को रमपुरा, बिलासपुर उत्तर प्रदेश स्थित किराए के घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। मामले में आगे की कार्रवाई कोर्ट के निर्देशों के क्रम में की जाएगी।

IMG 20200215 WA0006
kaumari 1
metro restaurent

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/groups/766534536785751 से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें.
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube चैनल को सबस्क्राइब करें https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े https://t.me/s/uttranews1