पुलवामा हमले के शहीदों को छात्रसंघ ने किया याद,श्रद्धांजलि अर्पित

अल्मोड़ा के छात्रसंघ द्वारा कश्मीर के पुलवामा में हमले के शहीद सैनिकों की पहली पुण्यतिथि पर आज नगर के शहीद स्मारक में एकत्र होकर श्रद्धासुमन…

अल्मोड़ा के छात्रसंघ द्वारा कश्मीर के पुलवामा में हमले के शहीद सैनिकों की पहली पुण्यतिथि पर आज नगर के शहीद स्मारक में एकत्र होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। छात्रों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों के इस बलिदान को याद किया तथा शहीदों के परिजनों को सदैव सहयोग देने का प्रण किया। इस अवसर पर सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के छात्रसंघ अध्यक्ष व् अभविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक उप्रेती, छात्र राजन जोशी, नीरज बिष्ट, कमल नेगी, आशीष जोशी, गौरव कर्नाटक, विशाल शर्मा, अनुनय पाण्डेय, नवीन नैनवाल, देवाशीष धनिक, अनिल कनवाल, ऋतिक पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उत्तरा न्यूज के द्वारा खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त कर सकते हैं| click to like facebook page
यूट्यूब पर वीडियोज के सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। click to see videos