भाजपा हवालबाग मंडल अध्यक्ष प्रकाश ने घोषित की अपनी टीम

BJP Hawalbag Mandal Prakash declared his team

25
26

अल्मोड़ा। बीजेपी के हवालबाग मंडल के अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट ने मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है.

जिलाध्यक्ष रवि रौतेला की संस्तुति पर हवालबाग मंडल की नई कार्यकारिणी में मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी ममता रावत, चमन मेहता, संजय बिष्ट, संगत सिंह लटवाल को दी.

see also it

जबकि मंडल महामंत्री मदन बिष्ट, ललित तड़ागी, मंडल मंत्री मंजू आर्या, हितेश नेगी, भीम सिंह, दिनेश चंद्र जोशी को बनाया गया. कोषाध्यक्ष पद पर मोहन सिंह रावत, मीडिया प्रमुख विनोद जोशी, सोशल मीडिया प्रमुख विनोद कांडपाल व अमित साह को बनाया गया.

see it also

मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिंह बिष्ट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनमासन तक पहुंचाने व एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करने का आह्वान किया.