Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

लचर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कांग्रेस में आक्रोश, जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी, प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

लचर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कांग्रेस में आक्रोश

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली पर आज कांग्रेस ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य सचिव, स्थानीय विधायक, स्वास्थ्य सचिव व प्रदेश सरकार का सामूहिक रूप से पुतला दहन किया। जल्द सुविधाएं दुरुस्त नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

चौघानपाटा में नगरध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पुतला दहन किया। इस दौरान लचर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पूरन रौतेला ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ​जिले की जनता की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बेस स्थित हार्ट केयर यूनिट को बंद रखा गया है और इसके बाद बाल रोग विशेषज्ञ, महिला विशेषज्ञ व रेडियोलाजिस्ट का तबादला कर दिया गया है। जिस कारण नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। लोगों को मजबूरन मैदानी क्षेत्रों का रुख करना पड़ रहा है।

रौतेला ने पहाड़ की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सचिव ने पहाड़ से एक साथ इतने अधिक चिकित्सक विशेषज्ञों के तबादले के फैसले पर मुहर लगा दी इस प्रकरण की भी जांच हो और स्वास्थ्य सचिव पर कार्यवाही की जाए।

इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडेय, पारितोष जोशी, हर्ष कनवाल, संजय दुर्गापाल, हर्ष कनवाल, अरविंद रौतेला, राजेंद्र बोरा, राजेंद्र बिष्ट, फाकिर खान, नरेंद्र सिराड़ी, अशोक ग्वासीकोटी, अमित बिष्ट, चंद्रकुमार, पूनम आर्या, विनोद सिंह समेत कई कांग्रेसजन मौजूद थे।

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9412976939,9456732562, 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे।
आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते है। https://t.me/s/uttranews1
आप हमारे टविटर पेज से जुड़कर फीड प्राप्त कर सकते है। https://twitter.com/uttra_news?lang=en
आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw