काली ओर सरयू के तट पंचेश्वर में होगा दो दिवसीय भव्य उत्तरायणी महोत्सव

पिथौरागढ़ (चंपावत)| हर वर्ष की तरह सरयू एवं काली नदी के तट पर स्थित पंचेश्वर में मकर संक्रांति को लगने वाला उत्तरायणी मेला, इस बार…

पिथौरागढ़ (चंपावत)| हर वर्ष की तरह सरयू एवं काली नदी के तट पर स्थित पंचेश्वर में मकर संक्रांति को लगने वाला उत्तरायणी मेला, इस बार धूम धाम से मनाया जाएगा। मेला कमेटी अध्यक्ष शमशेर चंद एवम क्षेत्रीय लोगों ने मेले की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कमेटी ने बताया है कि 14 एवम 15 जनवरी को पंचेश्वर महोत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जाएगा ।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

कार्यक्रम में लोक संस्कृति पर आधारित लोकगीत झौडा ,छपेली ,चाँचरी ,न्यूली तथा क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। मंगलवार को मेला कमेटी के अध्यक्ष शमशेर चंद के नेत्तृव में जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे तथा उपजिलाधिकारी तुषार सैनी को पंचेश्वर उत्तरायणी महोत्सव में आमंत्रित किया गया है। साथ ही मेले को शांति पूर्ण कराने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। बतादें कि इस मेले में जिला चम्पावत, पिथौरागढ़ तथा मित्र राष्ट्र नेपाल के लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें| click to like facebook page
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। click to see videos