अल्मोड़ा व्यापार मंडल चुनाव : महिला उपाध्यक्ष प्रत्याशी अनीता रावत ने किया जनसंपर्क— सीढ़ी चुनाव चिंह्र के साथ है मैदान में

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा।अल्मोड़ा व्यापार मंडल चुनाव में महिला उपाध्यक्ष प्रत्याशी अनीता रावत ने जनसंपर्क किया। वह सीढ़ी चुनाव चिंह्र के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है। श्रीमती अनीता रावत का चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है। आज श्रीमती रावत ने विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क कर व्यापारियों से वोट मांगे। निवर्तमान महिला उपाध्यक्ष श्रीमती रावत सीढ़ी चुनाव चिंन्ह से चुनाव लड़ रही है।


श्रीमती रावत ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि जिन जिन क्षेत्रों में उन्होने संपर्क किया वहा व्यापारियों ने उनका उत्साहवर्धन किया। और उन्हे पूरा विश्वास है कि इस बार भी व्यापारियों का समर्थन उन्हे मिलेगा। श्रीमती रावत ने धारानौला, आफिसर्स कॉलोनी,दुगालखोला, खत्याड़ी, बाजार क्षेत्र में व्यापारियों की जनसमस्यायें भी जानी। भ्रमण में उनके साथ प्रकाश रावत, लीला जोशी, आनंद बोरा, बिंदु भंडारी, गीता मेहरा आदि मौजूद रहे।

almora vyapar mandal chunav anita rawat ne kiya jansampark

उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…