बधाई- मनरेगा योजना के सफल क्रियान्वयन में पिथौरागढ़ देश का पहला जिला बना, मिलेगा पुरस्कार

भारत की सबसे बड़ी योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए पिथौरागढ़ जिले को देश में प्रथम स्थान…

भारत की सबसे बड़ी योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए पिथौरागढ़ जिले को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पिथौरागढ़ जिले के मूनाकोट विकासखंड में किए कार्यों के कारण जिले का चयन हुआ है। आगामी 19 दिसंबर 2019 को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में जिले के प्रतिनिधि को सम्मानित भी किया जाएगा। देश का सीमांत जिला होने के कारण यह उपलब्धि और विशेष बन जाती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में केंद्र से मनरेगा योजना के तहत 52 करोड़ का बजट मिला था इसका उपयोग, निरीक्षण, रिपोर्टिंग, जियो टैगिंग, मजदूरों का भुगतान आदि कार्य बड़ी संजीदगी के साथ किए गए इसके परिणाम स्वरूप जिले को सम्मान मिला है। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों और जनता को सहयोग और इस उपलब्धि के लिए धन्यवाद प्रेषित किया है।

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें| click to like facebook page
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। click to see videos