दहेज के लालच में मार डाला विवाहिता को : मुकदमा दर्ज

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern

रामनगर। एक वर्ष पूर्व हुये विवाह के बाद ससुरालियो ने विवाहिता को दहेज के लिये मौत के घाट उतार दिया। पिता की तहरीर के आधार पर कोतवाली ने इस मामले में आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरु कर दी है।

Married woman killed for dowry greed in ramnagar nainital
रोते बिलखते परिजन

गौजानी निवासी देवेन्द्र रौतेला पुत्र जयसिंह रौतेला के अनुसार उन्होने अपनी पुत्री भावना नेगी का विवाह बीते साल नवम्बर में मंगल सिंह नेगी पुत्र भगत सिंह नेगी निवासी किर्तिकुंज पीरुमदारा के साथ किया था। विवाह में भरपूर दहेज देने के बाद भी उसकी पुत्री के साथ उत्पीड़न करते हुये ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मारपीट करी जाती रही। विवाह के बाद उनकी पुत्री पढ़ना चाहती थी। विवाह पूर्व हुई शर्त के बाद भी ससुराल पक्ष द्वारा उसकी पुत्री को पढ़ने से रोका गया। बीते दिवस ससुराल पक्ष ने उन्हे बताया कि उनकी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लेकिन उनके द्वारा मौके पर जाकर देखा तो वहां न तो फांसी का कोई फंदा था और न ही इस मौत की बाबत पुलिस को सूचित किया गया था।

देवेन्द्र ने अपनी मृत पुत्री के पति मंगल सिंह, जेठ वीरेन्द्र सिंह नेगी व सास हीरा देवी पर अपनी पुत्री को जान से मारकर उसे आत्महत्या की शक्ल देने के लिये फांसी की कहानी बनाने का आरोप लगाते हुये कोतवाली में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने तीनो आरोपियो खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज करते हुये मामले की जांच शुरु कर दी है।

https://uttranews.com/2019/12/09/big-news-state-tribal-commission-strict-on-the-complaint-of-fatal-attack-on-a-jp-member-summons-report-from-dm-sp-and-additional-chief-officer/

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें| click to like facebook page
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। click to see videos