टनकपुर सावित्री देवी हत्याकांड : गिरफ्तारी तो दूर साक्ष्य भी नहीं जुटा पाई पुलिस

अमित जोशी टनकपुर। 4 महीने से अधिक बीत जाने के बाद भी टनकपुर पुलिस सावित्री देवी की हत्या का खुलासा नही कर सकी है। घसियारामंडी…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अमित जोशी

टनकपुर। 4 महीने से अधिक बीत जाने के बाद भी टनकपुर पुलिस सावित्री देवी की हत्या का खुलासा नही कर सकी है।
घसियारामंडी निवासी 66 वर्षीय सातित्री देवी देवी की 10 जुलाई को संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। मृतका के पति बाबूराम शर्मा ने 10 जुलाई को अपनी पत्नी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके पति बाबूराम शर्मा किसी काम से बैंक गये थे। लौटने पर उनकी पत्नी घर में मृत पाई गई।

शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतका की गला घुटने से हत्या की पुष्टि हुई थी। मृतका के परिजनों का कहना था कि मृतका के गले से मंगलसूत्र और सोने के कान के कुंडल नाक की फुल्ली गायब थी। और मृतका के पति बाबूराम शर्मा लूट की नीयत से हत्या की आशंका जताई थी। हत्या के 4 माह से अधिक होने को है लेकिन लगता है कि पुलिस अंधेरे में तीर मार रही है। मृतका के परिजन इस मामले में पुलिस से गुहार लगाकर थक चुके है। वही कोतवाल धीरेन्द्र कुमार से पूछे जाने पर उन्होने जल्द ही इस केस का खुलासा करने की बात कही है।

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें| click to like facebook page
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। click to see videos

http://uttranews.com/2019/07/11/death-of-old-woman-in-dubious-circumstances-husband-feared-murder/