ब्रेकिंग: महाराष्ट्र में पॉलिटिकल ड्रामे के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का हो सकता है तबादला! कोश्यारी की जगह ले सकते है कलराज मिश्र, ये है वजह

डेस्क। महाराष्ट्र में चल रहे पॉलिटिकल ड्रामे के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के तबादले की चर्चाएं तेज हो गई है। केंद्र की मोदी सरकार…

डेस्क। महाराष्ट्र में चल रहे पॉलिटिकल ड्रामे के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के तबादले की चर्चाएं तेज हो गई है। केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का तबादला कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र कोश्यारी की जगह ले सकते है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

महाराष्ट्र में बीते 90 घंटों के बीच हुए राजनीतिक उलटफेर के बीच सरकार का यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सियासी घटनाक्रम से छवि को पहुंचे नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का तबादला कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद पर आसीन कर सकती है।

दरअसल कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने दावा किया था कि सरकार के गठन के दौरान राज्यपाल कोश्यारी ने नियम और कायदों का पालन नहीं किया। उन्होंने कहा कि ‘हम चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट यह देखे कि अवैध रूप से यह सरकार कैसे बनी। गवर्नर को सरकार बनाने का दावा कब मिला और कब राष्ट्रपति शासन को हटाने के लिए नोटिस दिया गया था। इस घटना से गंभीर संवैधानिक सवाल उठ रहे हैं।’

गौरतलब है कि कलराज मिश्र 2014 में बनी मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री थे. कलराज मिश्र 78 वर्ष के हैं और भाजपा के कद्दावर नेताओं में उनकी गिनती होती है। कलराज मिश्र ने वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनावमें भाग नहीं लिया था। इसी वर्ष 22 जुलाई को कलराज मिश्र ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ली थी। हालांकि 40 दिन बाद ही पूर्व केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय को यहां का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। कलराज मिश्र फिलहाल राजस्थान के राज्यपाल हैं। उन्होंने 9 सितंबर को राज्य के राज्यपाल पद की शपथ ली।

जबकि भगत सिंह कोश्यारी भारतीय राजनीति में उत्तर भारत का एक परिचित नाम है। वे वर्तमान महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। जो भारतीय जनता पार्टी से सम्बधित एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे उत्तराखण्ड राज्य के द्वितीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड विधानसभा में 2002 से 2007 तक विपक्ष के शीर्ष नेता रह चुके हैं। 31 अगस्त 2019 को भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया।