Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

भाजपा में बनी हुई है जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हार की टीस,भीतरघातियों पर कार्रवाई न होने पर सामुहिक त्याग पत्र की चेतावनी

भाजपा में बनी हुई है जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हार की टीस,भीतरघातियों पर कार्रवाई न होने पर सामुहिक त्याग पत्र की चेतावनी

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हार की टीस अभी भी भाजपा पर बनी हुई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव में भीतरघात करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए ऐसा नहीं होने पर सामुहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है।

ताकुला मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पर्याप्त बहुमत होने के बावजूद भाजपा इस चुनाव को हारी है। जिससे साफ है कि चुनाव में पार्टी के लोगों ने ही भीतरघात किया। इसलिए भीतरघात करने वालों पर तत्काल सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी,महामंत्री दिनेश लोहनी,भूपाल रावत,जगदीश डंगवाल,गोविंद सिंह चौहान,राजेन्द्र सिंह भाकुनी,पंकज भाकुनी,प्रदीप नगरकोटी,हेमचन्द्र लोहनी, रोहित नेगी,योगेश बिष्ट, कन्नू, महिपाल सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

must read it

https://uttranews.com/2019/11/20/home-minister-amit-sah-said-in-the-rajya-sabha-nrc-will-be-implemented-in-the-whole-country/

must read it

https://uttranews.com/2019/11/20/veterinarians-sterilized-16-monkeys-almora/

must read it

https://uttranews.com/2019/11/20/information-about-fisheries-given-tenants/