खुशखबरी : ठाणा मठेना भी जुड़ेगा मोटर मार्ग से

अल्मोड़ा। धौलादेवी और लमगड़ा विकासखण्ड की सीमा पर बसे ठाणा मठेना भी जल्द ही मार्गीय सुविधा से जुड़ जायेगा। ग्रामपंचायत थाणा मठेना के रेवालीखेत से…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा। धौलादेवी और लमगड़ा विकासखण्ड की सीमा पर बसे ठाणा मठेना भी जल्द ही मार्गीय सुविधा से जुड़ जायेगा। ग्रामपंचायत थाणा मठेना के रेवालीखेत से ग्राम पंचायत थाणा मठेना व ग्राम बड्यूडा तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत नयी सड़क की कटिंग का कार्य सोमवार से सहायक अभियंता कु विशाखा पंत की देख रेख में शुरू कर दिया गया है।क्षेत्रीय विधायक की अनुपस्थिति में कटिंग के कार्य का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता एवं सरपंच गिरधर रौतेला द्वारा किया गया।

Good news Thana Mathena will also be connected by motorway 1

गौरतलब है कि यह इस क्षेत्र के लोग लंबे समय से मोटर मार्ग की मांग को लेकर प्रयासरत थे। मोटर मार्ग का कार्य शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल को हार्दिक धन्यवाद दिया । इस मौके पर राकेश अधिकारी,गोविंद बिष्ट, पूर्व प्रधानगोपाल राम, पूरन बिष्ट मौजूद रहे।