shishu-mandir

अल्मोड़ा महोत्सव में लगी फोटोग्राफी प्रदर्शनी

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा महोत्सव के मौके पर उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी अल्मोड़ा द्वारा जी.आई. सी. अल्मोड़ा के सभागार मे एक फोटो प्रदर्शनी एव फोटो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रदर्शनी में विभिन्न छायाकारों के हिमालयी, सांस्कृतिक एवं विभिन्न बहुआयामी छाया चित्रों को की आकर्षक गैलरी प्रदर्शित की गयी है।

saraswati-bal-vidya-niketan

प्रदर्शनी का जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण सिंह मीणा द्वारा संयुक्त रूप से उदघाटन किया गया। जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सभी छायाकारों का उत्साहवर्धन किया । पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने कैलाश मानसरोवर के फोटोग्राफ के बारे में विस्तार से बताया। फोटो प्रदर्शनी मे जयमित्र सिंह विष्ट, चेतन कपूर , मनमोहन चौधरी, नीरज सिंह पांगती, विभा विष्ट, पूनम विष्ट, शरद मेंनेंन, वीरेंद्र सिजवाली, डॉ, महेंद्र सिंह मिराल, इशू चौधरी, रोहित भट्ट,देवेश बिष्ट, अमन विष्ट प्रद्युम्न रावत, देडिरा बेइंतुरुने (फ्रांस), जाफर खान के फोटोग्राफ प्रदर्शित किए गए है।


कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि प्रख्यात सिनेमेटोग्राफर राजेश साह एवं प्रशिद्ध छायाकार थ्रीश कपूर ,मनमोहन चौधरी, जयमित्र सिंह विष्ट, चेतन कपूर उपस्थित थे । डॉ, महेंद्र सिंह मिराल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबका आभार जताया ।
प्रतियोगिता में शामिल छायाकारों के सबसे आकर्षक छायाचित्रों को पैनल बोर्ड द्वारा चयनित करने के बाद उत्कृष्ट छायाकारों को जिला शासन एवं पर्यटन विभाग द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।

https://uttranews.com/2019/10/20/road-accident-rudraprayag/