बिग ब्रेकिंग: मोबाइल शॉप में कार्यरत सेल्स गर्ल्स की हत्या, बदमाशों ने दुकान में की लूटपाट, मचा हड़कंप

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

डेस्क। काशीपुर में अज्ञात बदमाशों ने एक मोबाइल शॉप में लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद वहां कार्यरत सेल्स गर्ल्स की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी दलबल के साथ मौके पर घटनास्थल पहुंच गये है।

new-modern

जानकारी के मुताबिक काशीपुर के गिरीताल रोड स्थित एक मोबाइल शॉप में कुछ अज्ञात बदमाश घुस आये। इस दौरान दुकान स्वामी वहां पर नहीं थे। दुकान में एक सेल्स गर्ल्स अकेले थी। बदमाशों ने लड़की को अकेला देख दुकान से लूटपाट कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और बदमाश वहां से फरार हो गये। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ​सूचना मिलते ही एसपी सिटी अपने दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। ​मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आस पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतका का नाम पिंकी बताया जा रहा है वह मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली बताई जा रही है। मृतका के पेट में चोट के निशान मिले है।

इधर दुकान स्वामी के अुनसार हत्या से पहले मृतका का दो बार उसे फोन आया था। जिसमें उसने फोन व चार्जर का रेट पूछा था। फिलहाल हत्या कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।