दुखद :स्टील अथोरिटी आफ ​इंडिया के रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी भगवत नेगी का निधन — मंगलवार सुबह निकलेगी अंतिम यात्रा

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern

अल्मोड़ा। स्टील अथोरिटी आफ ​इंडिया (सेल) रांची के प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत हुए भगवत नेगी का निधन हो गया है। उन्होने अपने बक्शीखोला स्थित आवास में अंतिम सांस ली। वह 88 वर्ष के थे। सोमवार की सुबह जब वह अपने घर में काफी देर से नही उठे और शरीर में कोई हरकत नही हुई तो उनके पुत्र उन्हे लेकर निजी चिकित्सक के पास ले गये जहां उन्हे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनके पुत्र विश्वजीत सिंह नेगी (नीलू नेगी) ने बताया कि उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार सुबह 9 से विश्वनाथ घाट के लिये निकलेगी। स्व0 भगवत सिंह नेगी नगर के जाने माने शख्सियत ​ब्रदी सिंह नेगी (भ्राता जी ) के पुत्र थे।

https://uttranews.com/2019/10/14/thagi-ka-arop/