गार्बेज कैफे एक सराहनीय योजना- प्लास्टिक कूड़ा लाएं भरपेट खाना पाएं

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

पूरे देश में स्वच्छता, प्लास्टिक उन्मूलन, गरीबी, भोजन आदि समस्याओं पर विशेष काम चल रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य के अंबिकापुर आदि स्थानों पर आजकल प्लास्टिक उन्मूलन तथा गरीबों को भोजन कराने की एक सराहनीय योजना चल रही है। इस योजना के अंतर्गत एक ओर जहां प्लास्टिक कूड़े का संग्रह आसान हुआ है वहीं दूसरी ओर गरीब लोगों को भोजन मिलने का रास्ता साफ हुआ है। प्रत्येक शहर में इस तरह की योजना काफी सकारात्मक बदलाव ला सकती है।

new-modern

छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर जिले के अंतरराज्यीय बस स्टैंड में नगर निगम द्वारा संचालित यह कैफे एकदम अलग और अनूठा है। ‘मोर द वेस्ट, बैटर द टेस्ट’ नाम के इस कैफे में आधा किलो प्लास्टिक लाने पर नाश्ता और एक किलो प्लास्टिक लाने पर भरपेट भोजन मिलता है। नगर निगम की योजना है कि एकत्रित प्लास्टिक का प्रयोग सड़क निर्माण में किया जाए। बताते चलें कि अंबिकापुर शहर ने देश के साफ शहरों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा शहर की नगर निगम में कूड़ा एकत्र कर जमा किए जाने पर नगर निगम की ओर से भोजन के कूपन प्रदान किए जाते हैं। स्वच्छता को भोजन से जोड़ने वाला यह पहला सराहनीय प्रयोग यही किया गया।