Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

छात्र संगठन एन एस यू आई के चार पदाधिकारीयों का इस्तीफा।

एनएसयूआई के चार पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया बागेश्वर संवाददाता। बागेश्वर: एनएसयूआई के चार वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने पद और संगठन की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा…

एनएसयूआई के चार पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बागेश्वर संवाददाता।

बागेश्वर: एनएसयूआई के चार वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने पद और संगठन की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने संगठन पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। साथ ही छात्र संघ चुनाव में मत प्रतिशत गिरने को भी इसका कारण बताया।
मंगलवार को एनएसयूआई के वरिष्ठ कार्यकर्ता और जिला कोषाध्यक्ष दीपक मर्तोलिया, नगर अध्यक्ष नागेंद्र मनवाल, नगर सचिव धीरज गढ़िया और अजय चंदोला ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजकर पद और संगठन से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा संगठन में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की अवहेलना की जा रही है। जिसके चलते संगठन अपने निम्नतर स्तर पर पहुंच गया है। छात्रसंघ चुनाव में संगठन को मात्र आठ प्रतिशत मत मिलना इस बात की पुष्टि करता है। कहा चुनाव से पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारियों से किसी प्रकार की राय नहीं ली गई। उनका अपमान तक किया गया। जिसके चलते वह अपने पद और संगठन को छोड़ने पर बाध्य हो गए हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा मंजूर करने की मांग की है। इस मामले में संगठन के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार ने कहा छात्रसंघ चुनाव में कुछ पदाधिकारी संगठन विरोधी कार्य में लिप्त रहे। इसी कारण चुनाव में उन्हें सफलता भी नहीं मिली। वहीं, लोग अब इस्तीफा भी दे रहे हैं।