अल्मोड़ा में 34 माह ही रही रही हार्ट केयर सेंटर की सेवा, शासन के पत्र के बाद बंद हुआ केन्द्र,लोगों में नाराजगी,सड़कों में उतरी कांग्रेस

यहां देखें पूरा वीडियो अल्मोड़ा। जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं खासकर हृदय रोगों में अच्छे उपचार का सपना दिखा कर नवंबर 2016 में शुरू किया…

यहां देखें पूरा वीडियो

https://youtu.be/c93ZTcB0i3s
cpa

अल्मोड़ा। जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं खासकर हृदय रोगों में अच्छे उपचार का सपना दिखा कर नवंबर 2016 में शुरू किया गया हार्ट केयर सेंटर और अल्मोड़ा का संयोग 34 माह में ही टूट गया। साथ ही बिखर गया बेहतर उपचार का सपना। स्थापना से अब तक करीब ढाई हजार से अधिक लोगों को उपचार और चिकित्सकीय सलाह दे चुके इस संस्थान और अल्मोड़ा का योग मात्र एक सरकारी पत्र के बाद ठप हो गया। अब यह केन्द्र बंद हो गया है। संचालक डा.लक्ष्मण ने भी इसकी पुष्टि की है। केन्द्र बंद हो जाने के बाद नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं विपक्ष ने भी इस मुद्दे को लपक लिया है। कांग्रेस ने गुरुवार को मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीति के खिलाफ उग्र नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जनता त्रस्त हो चुकी है लेकिन सरकार अपनी धुन में मस्त है। उन्होंने पूरे प्रकरण का संज्ञान होने के बावजूद स्थानीय विधायक की भूमिका पर भी सवाल उठाए। और जल्द इस केन्द्र का दोबारा संचालन नहीं होने पर जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे,पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी,नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, प्रीति बिष्ट,लता तिवारी,राधा बिष्ट,ताराचन्द्र जोशी,

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
cpa2

हेम तिवारी, राजीव कर्नाटक, हर्ष कनवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे|