हम करेंगे पूरा काम,काम का लेंगे पूरा दाम जैसे नारों से गूंजा चंपावत,मजदूरों की सभा में गरजे वक्ता

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

चम्पावत सहयोगी|उत्तराखंड भवन एवम संनिर्माण मजदूर संघ की चंपावत इकाई द्वारा जीआईसी रोड स्थित कार्यालय प्रांगण में विशाल मज़दूर सभा का आयोजन कर श्रमिक हितों पर विचार विमर्श किया कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तराखंड भवन एवम सन्निर्माण मज़दूर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष गणेश बोरा एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष चंपावत प्रकाश तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
श्रमिक हित, राष्ट्र हित एवम उद्योग हित का संकल्प लेते हुए असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के प्रण के साथ जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया जिसमें सूरज बोहरा अध्यक्ष, दिनेश चौड़ाकोटी महामंत्री,जगत सिंह मेहता कोषाध्यक्ष, अवधेश साहनी उपाध्यक्ष, मो0निसार संगठन मंत्री ,भोला पासवान उपमंत्री ,और मुंशीलाल गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष लोहाघाट मनोनीत किये गए।
तत्पश्चात उत्साह रैली के रूप में सैकड़ो की संख्या में स्थानीय एवम प्रवासी मज़दूरों द्वारा मज़दूर संघ कार्यालय से लिंक रोड,पुलिस लाइन,स्टेशन बाजार होते हुए वापस मज़दूर संघ कार्यालय जी आई सी रोड में रैली का समापन किया गया।
हम करेंगे पूरा काम,काम का लेंगे पूरा दाम जैसे नारो के साथ मज़दूरों का उत्साह देखते ही बनता है।
इस अवसर पर भवन एवम मज़दूर संघ के कुमाऊं प्रभारी रमेश चन्द्र जोशी,बागेश्वर से आये श्रमिक नेता लाल सिंह बिष्ट भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेम बहुगुणा ने भी अपने विचार रखे।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सूरज सिंह बोरा ने कहा कि वर्तमान समय मे श्रमशक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है श्रमिकों के कल्याण और उनके शोषण के खिलाफ मज़दूर यूनियन प्राण-प्रण से काम करेगी।

new-modern