डेढ़ लाख रुपये की चरस के साथ महिला को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार पढ़े पूरी खबर

बागेश्वर सहयोगी— बागेश्वर पुलिस ने दो किलो 60 ग्राम चरस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के दिेशा निर्देश पर…

bageswar

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बागेश्वर सहयोगी— बागेश्वर पुलिस ने दो किलो 60 ग्राम चरस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के दिेशा निर्देश पर चलाए गए अभियान में टीम ने महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि महिला को रंगेहाथों पकड़ा गया है।
प्रभारी निरीक्षक तिलक राम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नगर निवासी प्रेमा देवी को तहसीलदार बागेश्वर नवाजिस खलिक की मौजूदगी में महिला कर्मी द्वारा प्रेमा देवी की तलाशी ली गयी तो 02 किलो 60 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर अवैध चरस के साथ अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राप्त अवैध चरस की अनुमानित कीमत 1,50,000/-(एक लाख पचास हजार) रूपये आंकी गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को 1,000/- रूपये नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।
पुलिस के मुताबिक अवैध मादक पदार्थों, चरस की तस्करी की खरीद व बिक्री के सम्बन्ध में उक्त महिला के विरूद्ध बहुत पहले से शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिसको रंगे हाथ पकड़ने के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा लम्बे समय से प्रयास किये जा रहे थे, उक्त प्रयासों से महिला को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्ता उपरोक्त अवैध चरस की तस्करी व खरीद फरोख्त की घटनाओं में पूर्व में भी संलिप्त रह चुकी है। उक्त महिला द्वारा थोक में चरस खरीदकर फुटकर में बागेश्वर के नगर क्षेत्र में चरस के छोटे-छोटे टुकड़े बनाकर बेचती थी।पुलिस टीम में मोहन चंद्र पडलिया,मदन लाल,मीना रावत,अशोक पंवार,वीरेन्द्र गैड़ा मौजूद थे।