ज्योति जन स्वास्थ्य सेवा समिति की ओर से उत्तरायण फाउंडेशन के सहयोग से पपरसैली स्थित उत्तरायण अस्पताल में अल्मोड़ा में एक निशुल्क स्वास्थ्य, योग एवं ध्यान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 36 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क परामर्श, आयुर्वेदिक एवं सामान्य चिकित्सा उपचार प्रदान किया गया। साथ ही प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार-विहार एवं रोगों की रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
इस शिविर में वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. के. पी. कुनियाल, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ज्योत्सना कुनियाल, डॉ. लोकेश, चीफ फार्मासिस्ट राजेंद्र सिंह भोज तथा सीनियर ओटी इंचार्ज देव सिंह ने सहयोग दिया। डॉ. कुनियाल की ओपीडी में पहुंचे रोगियों ने भी उच्च स्तरीय चिकित्सा सलाह प्राप्त की।
शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना तथा योग, ध्यान एवं आयुर्वेद के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

