संत शिरोमणि गुरु रविदास के 650वें जयंती वर्ष एवं गुरुपूर्णिमा पर्व के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा द्वारा चौघानपाटा में संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर संत रविदास जी के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।
पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का वातावरण बना रहा। उपस्थित सभी लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर संत रविदास जी के बताए सत्य, समानता, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने ऐसे समय में सामाजिक समरसता का संदेश दिया, जब समाज अनेक प्रकार की कुरीतियों और भेदभाव से जकड़ा हुआ था। उन्होंने अपने विचारों और वाणी के माध्यम से यह सिद्ध किया कि मनुष्य की महानता उसके जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्म, चरित्र और आचरण से निर्धारित होती है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी भारतीय संत परंपरा के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का अमूल्य संदेश दिया।
राज्य मंत्री गोविन्द पिलखवाल ने अपने संबोधन में कहा कि गुरुपूर्णिमा भारतीय संस्कृति का ऐसा पर्व है, जो गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर संत रविदास की जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में दीपोत्सव का आयोजन अत्यंत प्रेरणादायी है।
भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी केवल एक महान संत ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत थे। उन्होंने समाज में व्याप्त छुआछूत, भेदभाव और असमानता के विरुद्ध अपनी वाणी से जागृति का शंखनाद किया तथा मानवता को सर्वोच्च स्थान दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, दीप प्रज्ज्वलित किए तथा सामाजिक समरसता, राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प को दोहराया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेश नयाल राज्य मंत्री गोविंद पिलखवाल मेयर अजय वर्मा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, रवि रौतेला, धर्मेंद्र बिष्ट,कैलाश गुरुरानी, जिला मंत्री मनोज जोशी, हरीश कनवाल,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट जिला मंत्री रेखा आर्य मनोज तिवारी,पार्षद संजय जोशी,बीना नयाल,जगत तिवारी, कृष्ण बहादुर सिंह,नगर व्यापर मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा,नीरज सांगा, रोहित वर्मा,आनंद भोज,शुभम रौतेला, गिरीश पांडे, आनंद कनवाल,नरेन्द्र बिष्ट, शैलेन्द्र रावत, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

