शिल्पकार एकता कलाकार संगठन ने वास्तविक लोक कलाकारों की अनदेखी पर रोष जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
संगठन के कार्यालय दुगालखोला में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संस्कृति विभाग और कार्यक्रम आयोजकों द्वारा जमीनी स्तर से जुड़े वास्तविक लोक कलाकारों की उपेक्षा की जा रही है।
संगठन ने आरोप लगाया है संस्कृति विभाग, और आयोजक मंडल द्वारा उन लोगों बढ़ावा दिया जा रहा है जो केवल कागजों में चल रहे हैं, जबकि पारम्परिक लोक संस्कृति को जीवित रखने वाले कलाकारों की उपेक्षा हो रही है।
यह आरोप भी लगाया कि राजनैतिक पकड़ रखने वाले चुनिंदा लोगों को ही लगातार कार्यक्रम और गौर समय पर भुगतान मिल रहा है। सभी ने इस प्रकार की विसंगतियों को दूर नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
बैठक में कुंवर राज,चरन आर्या, विनोद कुमार, भुवन चंद्र, महेन्द्र कुमार, दीवान राम आदि मौजूद थे।

