कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) अल्मोड़ा नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने वीर शहीदों की स्मृति में मार्च निकाला गया।
मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ कारगिल युद्ध में देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को याद किया।
मार्च के समापन पर शिखर होटल के समीप स्थित शहीद स्मारक पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विभाग संयोजक हर्षित लोहुमी ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की। उनका त्याग और बलिदान देश की युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
नगर मंत्री रोहित कुमल्टा ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। इस अवसर पर सभी ने वीर शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री मनीष राय, विभाग संयोजक हर्षित लोहुमी, साहिल नेगी, दीपक लोहनी, दीक्षा , मीनाक्षी प्रियंका भट्ट, खुशी जोशी, दिव्या फिरमल, राहुल कुमार, गौरव जोशी, लक्ष्य मेहता, नीरज टाकूली, कृष्णा कार्की, दीपक राठौर, हिमांशु भट्ट, गौरव चौहान, हिमांशु परगई निक्कू, निखिल उप्रेती आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे

