कारगिल विजय दिवस पर छावनी इंटर कॉलेज रानीखेत के छात्र-छात्राओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रानीखेत। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर छावनी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र- छात्राओं ने छावनी परिषद शताब्दी समारोह के अन्तर्गत विद्यालय परिसर…

Ranikhet Kargil Vijay Diwas

रानीखेत। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर छावनी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र- छात्राओं ने छावनी परिषद शताब्दी समारोह के अन्तर्गत विद्यालय परिसर से सेना के सोमनाथ मैदान स्थित शहीद स्मारक-स्थल तक रैली निकाली और वहा अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजली दी।

विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. भुवन चन्द्र पांडे के मौजूदगी में विद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली सुभाष चौक, गांधी चौक, सदर बाजार, पंत मार्ग, रोडवेज स्टेशन एवं विजय चौक होते हुए सेना के सोमनाथ मैदान स्थित शहीद स्मारक स्थल पहुंची और वहा पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध के वीर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


इस दौरान छात्र-छात्राओ द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय एवं देशभक्ति के नारे लगाए गए। इसके उपरांत विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग एवं बलिदान को याद किया गया।

कुमाऊं रेजिमेंट के लांस नायक प्रशांत मेहता ने छात्र-छात्राओं को देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. भुवन चन्द्र पांडे, वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती विनीता लोहनी, श्रीमती मंजु पुजारी, ललित प्रसाद, नरेन्द्र दिष्ट, बालम सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply