शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अल्मोड़ा में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च

अल्मोड़ा। छात्रों के संघर्ष, लोकतांत्रिक आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे…

Screenshot 2026 07 25 21 41 12 45 7352322957d4404136654ef4adb64504

25
26

अल्मोड़ा। छात्रों के संघर्ष, लोकतांत्रिक आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे छात्रों और लोकतंत्र की जीत बताते हुए शनिवार शाम अल्मोड़ा में विजय मार्च निकाला।


यह विजय मार्च शाम 6:30 बजे चौघानपाटा, अल्मोड़ा से निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “छात्रों की जीत—जनता की जीत”, “लोकतंत्र जिंदाबाद” और “सत्य की जीत हुई” जैसे नारे लगाते हुए खुशी व्यक्त की।


इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि यह जीत किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि देश के लाखों छात्रों, युवाओं और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नागरिकों की जीत है। छात्रों के भविष्य और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रही है। आज छात्रों के संघर्ष और जनता के दबाव के सामने सरकार को शिक्षा मंत्री का इस्तीफा स्वीकार करना पड़ा है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ खड़ी थी, खड़ी है और आगे भी छात्रों के अधिकारों एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए संघर्ष करती रहेगी। यह विजय मार्च छात्र शक्ति और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत का प्रतीक है।


विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, पेपर लीक पर रोक और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के साथ हुए अन्याय की हर लड़ाई को मजबूती से लड़ती रहेगी।


कार्यक्रम में मनोज तिवारी(विधायक),भूपेन्द्र भोज (जिला अध्यक्ष),तारा चन्द्र जोशी(नगर अध्यक्ष),देवेन्द्र धोनी(जिला सचिव)
किरन आर्या(प्रदेश महासचिव यु० का०)
तारा चन्द्र साह, संजय दुर्गापाल,विनीत कुमार पांडे,अम्बीराम आर्य(वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष),पूरन सिंह रौतेला,एन. डी. पांडे,अमरजीत सिंह भाकुनी,विपुल कार्की
निर्मल रावत,मनोहर सर्वल,अजीत सिंह कार्की,कुंदन सिंह भंडारी,परितोष जोशी,भैरव गोस्वामी,संजय दुर्गापाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply