रानीखेत: वरिष्ठ व्यवसायी समाजसेवी व रंगकर्मी डॉ. गिरीश वैला का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रानीखेत ।नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, रंगकर्मी, समाजसेवी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, खड़ी बाजार रामलीला अध्यक्ष, व्यापार मंडल पूर्व जिला महामंत्री, तथा सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय…

Late Girish vaila

25
26

रानीखेत ।नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, रंगकर्मी, समाजसेवी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, खड़ी बाजार रामलीला अध्यक्ष, व्यापार मंडल पूर्व जिला महामंत्री, तथा सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक रहे 66 वर्षीय डॉ. गिरीश वैला का बुधवार को निधन हो गया है।


वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और अंतिम दर्शन के लिए लोग उनके खड़ी बाजार स्थित आवास पहुंचे।

उनके निधन पर व्यापार मंडल, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त कर इसे रानीखेत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया तथा ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


नगर के मुक्तिधाम घाट में डा.वैला का अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें व्यापारी, सामाजिक संगठन व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अनेक लोगों शामिल हुए और उन्हें भावभीनी अंतिम विदाई दी।

सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी


सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने वाले डॉ. गिरीश वैला का रंगमंच के क्षेत्र में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। वे खड़ी बाजार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रहे तथा रामलीला आयोजन में कई वर्षों तक उन्होंने सहयोग दिया। साथ ही अनेक पात्रों का उन्होंने अभिनय किया। विशेष रूप से लव-कुश कांड में भगवान राम और माता सीता की भूमिका में उनका अभिनय लंबे समय तक याद किया जाएगा।

सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल प्रतिनिधि सहित अनेको ने जताया शोक

डॉ.वैला के निधन पर छावनी परिषद नामित सदस्य व व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, जिला महामंत्री आरपी पांडे, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, निवर्तमान व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंत, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, महासचिव संदीप गोयल, कोषाध्यक्ष भुवन पांडे, उपसचिव विनीत चौरसिया, वरिष्ठ व्यापारी अतुल अग्रवाल,गिरीश मैनाली, एलडी पांडे, गिरीश चंद्र पांडे, धर्मेंद्र अग्रवाल,अनूप अग्रवाल, सीडी पांडे, बसंत पांडे, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, गिरीश भगत, पूर्व सभासद संजय पंत, खजान पांडे, खजान जोशी, सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती, रामलीला कमेटी अध्यक्ष जयंत रौतेला, शिव मंदिर समिति अध्यक्ष कैलाश पांडे, दुर्गा पूजा महोत्सव समिति अध्यक्ष अजय कुमार बबली, एडवोकेट दिनेश तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

पूर्व पीसीसी अध्यक्ष करन माहरा ने व्यक्त किया गहरा शोक


रानीखेत।पीसीसी पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने गहरा शोक व्यक्त करते कहा कि डा.वैला का सादा व्यक्तित्व, मिलनसार स्वभाव और समाज के प्रति समर्पित जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply