Almora breaking: मछली बाजार में व्यापारी और बीच-बचाव में आए युवक पर चापड़ से हमला

अल्मोड़ा के मछली बाजार क्षेत्र में दुकान के बाहर खड़े ग्राहकों से बहस कर रहे अराजक तत्वों को रोकना एक दुकानदार को भारी पड़ गया।…

almora-machli-bazar-trader-attacked-with-sharp-weapon-2-injured

अल्मोड़ा के मछली बाजार क्षेत्र में दुकान के बाहर खड़े ग्राहकों से बहस कर रहे अराजक तत्वों को रोकना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। कहासुनी बढ़ने पर आरोपी ने दुकानदार परवेज खान और बीच-बचाव में आए नाजिम कुरैशी पर धारदार हथियार (चापड़) से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

25
26


प्रत्यक्षदर्शियों और प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रात लगभग 8 बजे की है। मछली बाजार में परवेज पुत्र कमर शाह खान की दुकान है। आरोप है कि दो अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान पर पहुंचे और बेवजह हंगामा व शोर-शराबा करने लगे। जब व्यापारी परवेज ने उन्हें ऐसा करने से रोका और विरोध जताया, तो आरोपियों ने अचानक चापड़ से उन पर हमला कर दिया। इस दौरान पास ही मौजूद नाजिम कुरैशी पुत्र सनाउल्ला कुरैशी जब परवेज को बचाने के लिए बीच-बचाव में आए, तो हमलावरों ने उनके माथे पर भी चापड़ से वार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए।


घटना के तुरंत बाद आसपास के व्यापारी व स्थानीय लोग दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर अहराज ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। परवेज के माथे और हाथ पर किसी घातक हथियार के गहरे घाव हैं, जबकि नाजिम के माथे पर गंभीर चोट आई है। चोट की अंदरूनी स्थिति और गंभीरता को देखने के लिए दोनों घायलों का एक्स-रे कराने की सलाह दी गई है।


इधर घटना की सूचना मिलते ही धारानौला चौकी प्रभारी उप निरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों व परिजनों से घटना की जानकारी ली। मामले पर थानाध्यक्ष योगेश उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल पुलिस को मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही आवश्यक कार्रवाही की जाएंगी।खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष तहरीर देने के लिए कोतवाली जाने की तैयारी में थे।

Leave a Reply