उत्तराखण्ड शहरी विकास अनुभाग ने नगर निगम अल्मोड़ा के लिए 8 लोगों को निगम सदस्य (पार्षद)नामित किया है।
इनमें पूर्व 2018 में पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके कैलाश गुरुरानी, पूर्व सभासद जगमोहन बिष्ट, अजीत पंवार, विपिन बिष्ट, बीना नयाल,जगत तिवारी, जगदीश चौहान और कृष्ण बहादुर के नाम शामिल हैं।
इन सबको यह दायित्व मिलने पर जिलाध्यक्ष महेश नयाल सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी नए नामित सदस्यों को बधाई दी है।


