दो दशक से हरियाली का संकल्प, रानीखेत के पाण्डे दम्पति का अनूठा अभियान

रानीखेत। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सतीश चन्द्र पाण्डे और उनकी पत्नी लीला देवी पिछले लगभग दो दशकों से हर…

Screenshot 2026 07 21 21 48 40 20 7352322957d4404136654ef4adb64504

25
26

निजी खर्च से हर साल 251 पौधो का कर रहे रोपण

रानीखेत। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सतीश चन्द्र पाण्डे और उनकी पत्नी लीला देवी पिछले लगभग दो दशकों से हर वर्ष अपने निजी खर्च पर 251 पौधों का रोपण कर रहे हैं।

इस वर्ष भी उन्होंने अपने ग्राम अम्याड़ी क्षेत्र में उतीस, बाँज, देवदार, मोरपंखी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

पाण्डे दम्पति का कहना है कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।पारंपरिक नौले-धारे सूखने की कगार पर हैं और नदियों का जलस्तर भी निरंतर घट रहा है। ऐसे में आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण और उनका संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
उन्होंने लोगों से भी पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की है।

(रानीखेत से गिरीश पांडे की रिपोर्ट )

Leave a Reply