अल्मोड़ा में बीते 24 घंटों में बदला मौसम का मिजाज, भैंसियाछाना और ताकुला में भारी बारिश; नदियों का जलस्तर स्थिर

अल्मोड़ा। जनपद में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से ही जिले में बादल छाए हुए हैं। तापमान की…

almora news

अल्मोड़ा। जनपद में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से ही जिले में बादल छाए हुए हैं। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन केंद्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की गई है।

25
26

बीते 24 घंटों के दौरान भैंसियाछाना में सर्वाधिक 46.5 मिमी और ताकुला में 45 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा सोमेश्वर में 42 मिमी, चौखुटिया में 23 मिमी, जागेश्वर में 21 मिमी, द्वाराहाट में 19 मिमी, रानीखेत में 16.2 मिमी, जैंती में 12 मिमी, भिकियासैंण में 11 मिमी, सल्ट में 8.5 मिमी, मासी में 5 मिमी, अल्मोड़ा में 4.4 मिमी और शीतलाखेत में 2.5 मिमी बारिश हुई है।

बारिश के बीच राहत की बात यह है कि जिले की मुख्य नदियों का जलस्तर फिलहाल नियंत्रण में और स्थिर बना हुआ है। कोसी नदी बैराज का वर्तमान जलस्तर 1127 मीटर है, जो चेतावनी स्तर (1130.75 मीटर) और खतरे के निशान (1131.70 मीटर) से नीचे है। बैराज से कुल 980.50 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। वहीं रामगंगा नदी का जलस्तर 921.950 मीटर पर बना हुआ है, जो खतरे के स्तर (923.450 मीटर) से सुरक्षित दूरी पर है।

सड़क यातायात की स्थिति पर नजर डालें तो राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच), राज्य मार्ग (एसएच), मुख्य जिला सड़कें (एमडीआर) और अन्य जिला मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह खुले हुए हैं। हालांकि, बारिश के कारण भूस्खलन होने से जिले की 3 ग्रामीण सड़कें बंद हो गई हैं, जिन्हें खोलने के लिए संबंधित विभागों की जेसीबी मशीनें और टीमें मौके पर तैनात कर दी गई हैं।

Leave a Reply