अल्मोड़ा में सहायक सूचना अधिकारी पद पर तैनात सुंदर कुमार गौतम को पदोन्नति मिली है उनका ट्रांसफर पिथौरागढ़ हो गया है।
जहां उन्हें अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है।
उन्होंने पिथौरागढ़ में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।चार साल से अधिक समय तक अल्मोड़ा में तैनात रहे सुंदर एक जबाबदेह और समन्वय से कार्य करने वाले अधिकारी के रूप में जाने जाते थे।
उनको पदोन्नति मिलने पर सूचना विभाग के कर्मचारियों और मीडिया से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

