राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा से संबद्ध गोवर्द्धन तिवारी राजकीय बेस चिकित्सालय के सीएमएस के रूप में डॉ. दिनेश चंद्र पुनेरा को तैनाती मिल गई है।
डॉ० अमित कुमार सिंह, प्रोफेसर-बाल रोग विभाग के स्थानान्तरण के बाद यहां यह पद खाली था।
सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान के प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश ने रैस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ० दिनेश चन्द्र पुनेरा, को अग्रिम आदेशों तक गोवर्द्धन तिवारी राजकीय बेस चिकित्सालय, अल्मोड़ा का “चिकित्सा अधीक्षक” नामित किया है।
उन्होंने बताया कि डॉ० दिनेश चन्द्र पुनेरा, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, रैस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग के द्वारा उक्तानुसार दायित्व का निर्वहन अपने मूल कार्यों के अतिरिक्त किया जायेगा एवं इस हेतु उन्हें पृथक से कोई अतिरिक्त वेतन/भत्ते अनुमन्य नहीं होंगे।

