उत्तरायण अस्पताल पपरसैली में कल ओपीडी करेंगे डॉ. कुनियाल

अब प्रत्येक रविवार उत्तरायण अस्पताल में जनरल सर्जन डॉ. कुनियाल की नियमित ओपीडी होगी अल्मोड़ा। उत्तरायण अस्पताल, पेपरसैली में अब प्रत्येक रविवार जनरल सर्जन डॉ.…

uttra news logo

25
26

अब प्रत्येक रविवार उत्तरायण अस्पताल में जनरल सर्जन डॉ. कुनियाल की नियमित ओपीडी होगी

अल्मोड़ा। उत्तरायण अस्पताल, पेपरसैली में अब प्रत्येक रविवार जनरल सर्जन डॉ. के. पी. कुनियाल की नियमित विशेषज्ञ ओपीडी आयोजित होंगी।


पहली ओपीडी कल 12 जुलाई को 1 बजे से होगी
इस ओपीडी में हर्निया, पित्त की थैली की पथरी, अपेंडिक्स, बवासीर, फिशर, फिस्टुला, थायरॉइड, स्तन संबंधी रोग, शरीर में गांठ सहित सभी प्रकार की सामान्य शल्य चिकित्सा (जनरल सर्जरी) से संबंधित रोगों का विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार उपलब्ध रहेगा।

आवश्यकता अनुसार ऑपरेशन एवं आगे के उपचार की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

उत्तरायण फाउंडेशन के सचिव महिपाल पिलखवाल ने क्षेत्रवासियों से इस नियमित विशेषज्ञ सेवा का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि मरीज अपने साथ पूर्व की जांच रिपोर्ट एवं चिकित्सकीय पर्चे अवश्य लेकर आएं। इस संबंध में किसी भी जानकारी के लिए 9810601252 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply