उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 6 जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और आगामी दिनों के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री…

heavy-rain-and-snowfall-continues-weather-of-the-state-will-clear-from-april-14

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और आगामी दिनों के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन और आपदा प्रबंधन विभाग को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है।मौसम विभाग की चेतावनी के बाद 6​ जिलों में संबंधित जिलाधिकारियों ने कल यानि 10 जुलाई के लिए कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी,निजी,अशासकीय स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश जारी किया है।

25
26

इन 6 जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूल रहेंगे बंद
मौसम विभाग, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में भारी आफत आ सकती है। 10 जुलाई के लिए मौसम विभाग द्वारा नैनीताल, ऊधमसिंहनगर एवं चम्पावत जनपदों में रेड अलर्ट, जबकि पौड़ी गढ़वाल, देहरादून एवं बागेश्वर जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने नैनीताल, ऊधमसिंहनगर एवं चम्पावत जनपदों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि पौड़ी गढ़वाल, देहरादून एवं बागेश्वर जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश, भूस्खलन और बंद होते रास्तों के खतरे को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। मौसम विभाग के इस भारी अलर्ट के मद्देनजर देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और चम्पावत जनपदों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय व निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।


प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा तथा आगामी दिनों के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-जीवन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


इधर प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा तथा आगामी दिनों के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्रदेश भर की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।


चारधाम यात्रा के ​यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश
सचिव आपदा प्रबंधन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से चारधाम यात्रा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी मौसम अत्यधिक खराब हो अथवा भारी वर्षा के कारण यात्रा करना जोखिमपूर्ण हो, वहां यात्रियों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रोका जाएगा। ऐसे सभी होल्डिंग प्वाइंट्स पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल, दवाइयों, बच्चों के लिए दूध, शौचालय और आवास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही यात्रियों को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी।


चंपावत में बहुउद्देशीय शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे तैनात
चम्पावत जनपद में भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार, 10 जुलाई 2026 को विकासखंड चंपावत के दियूरी में आयोजित होने वाले ‘सेवा पखवाड़ा’ बहुउद्देशीय शिविर को जनहित और सुरक्षा के दृष्टिगत रद्द कर दिया गया है।
इसके साथ ही, खराब मौसम और संभावित आपदा की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ने जनपद के सभी तहसीलदारों, ग्राम विकास अधिकारियों (VDO), ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों (VPDO) सहित कृषि एवं उद्यान विभाग के सभी अधिकारियों को अपने-अपने तैनाती क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से बने रहने को कहा गया है।

Leave a Reply