कांग्रेस का एक्शन: पिथौरागढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित तीन नेता 6 साल के लिए निष्कासित

पिथौरागढ़ में कांग्रेस की बैठक में हुए बवाल मामले में हाईकमान का बड़ा एक्शन लिया है, पूर्व जिलाध्यक्ष सहित तीन नेताओं को छह साल के…

breaking

25
26

पिथौरागढ़ में कांग्रेस की बैठक में हुए बवाल मामले में हाईकमान का बड़ा एक्शन लिया है, पूर्व जिलाध्यक्ष सहित तीन नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।


कांग्रेस के हाईकमान ने पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी, भावना, दीपक लुंठी पर यह कार्रवाई की है।
जानकारी अनुसार उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पिथौरागढ़ जिले के तीन कांग्रेस नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है।


प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन, राजेन्द्र सिंह भंडारी की ओर से जारी पत्र के अनुसार पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र लुंठी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी एवं दीपक लुंठी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छह वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।


उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेशभर में ”परिवर्तन संकल्प सम्मेलन” आयोजित किए जा रहे हैं, इस कार्यक्रम के तहत 30 जून को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।।


संगठन का कहना है कि उपरोक्त तीनों कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपने सहयोगियों के साथ कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न किया गया, जो कि घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। पार्टी नेतृत्व द्वारा इसे गम्भीरता से लिया गया तथा उनको नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया था। अब इन तीनों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
यहां देखें पत्र……

Screenshot 2026 07 05 19 18 11 43 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

Leave a Reply