अल्मोड़ा की सब्जी मंडी गली की दुकानों का टेंडर प्रक्रिया की सूचना पर व्यापारी नाराज, कहा व्यापारियों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे

अल्मोड़ा। नगर निगम अल्मोड़ा द्वारा सब्जी मंडी (लाला बाजार) के छोटे दुकानदारों की दुकानों का टेंडर करने की प्रक्रिया शुरू करने पर विवाद गहरा गया…

Screenshot 2026 07 03 20 38 59 49 7352322957d4404136654ef4adb64504

25
26

अल्मोड़ा। नगर निगम अल्मोड़ा द्वारा सब्जी मंडी (लाला बाजार) के छोटे दुकानदारों की दुकानों का टेंडर करने की प्रक्रिया शुरू करने पर विवाद गहरा गया है।


देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल, अल्मोड़ा ने इस निर्णय को व्यापारियों के साथ अन्याय बताते हुए नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस संबंध में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने
नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है‌।


व्यापार मण्डल का आरोप है कि पिछले 20 से 40 वर्षों से ये छोटे व्यापारी अपनी आजीविका के लिए छोटी-छोटी दुकानें चला रहे हैं और नियमित रूप से नगर निगम को किराया भी जमा कर रहे हैं। व्यापार मण्डल का कहना है कि नगर निगम ने बिना किसी पूर्व सूचना के इन गरीब व्यापारियों को गुमराह करते हुए उनकी दुकानों के टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल ने इस निर्णय को ‘तुगलकी फरमान’ करार दिया है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम ने इस प्रक्रिया को वापस नहीं लिया, तो व्यापारियों को एकजुट कर सड़कों पर उतरने और आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।


इस मौके पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह रिक्खू, महिला जिला उपाध्यक्ष व पार्षद वंदना वर्मा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, नगर महासचिव दीप चन्द्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, महिला नगर उपाध्यक्ष मन्नू गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जय प्रकाश पाण्डे, अमन टकवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ए.के. सिकंदर पवार, निकेश उपाध्याय, सुधीर गुप्ता, मनीष मल्होत्रा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply