बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जन्मदिन को अल्मोड़ा में कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यक्रम के तहत मनाया

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लेप्रोसी मिशन में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।…

BJP workers 1

25

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लेप्रोसी मिशन में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कुष्ठ रोगियों के बीच फल वितरण किया गया तथा उनके लिए विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई।


कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर सेवा कार्यों में सहभागिता की और रोगियों का हालचाल जाना।


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से कार्य करने वाला परिवार है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही पार्टी की प्राथमिकता रही है। सेवा कार्यों के माध्यम से संगठन लगातार समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़ा रहने का कार्य कर रहा है।


उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री गोविन्द पिलख्वाल ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है और युवाओं को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस जैसे अवसरों को सेवा दिवस के रूप में मनाना भारतीय जनता पार्टी की कार्यसंस्कृति का हिस्सा है।


मेयर अजय वर्मा ने कहा कि आज का कार्यक्रम केवल औपचारिकता नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समाज के उपेक्षित वर्गों के साथ समय बिताना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। भाजपा सदैव सेवा और संवेदनशीलता की राजनीति में विश्वास करती है।


भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सेवा ही संगठन” मंत्र को लेकर लगातार जनसेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और सहयोग करना भाजपा की पहचान बन चुका है।


नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि लेप्रोसी मिशन में आयोजित यह कार्यक्रम मानवता और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कई बार समाज में उपेक्षा का सामना कर रहे लोगों को केवल भोजन या फल ही नहीं बल्कि अपनत्व और सम्मान की भी आवश्यकता होती है।


कार्यक्रम के अंत में सभी ने नितिन नवीन के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की शक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।


इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश नयाल, राज्यमंत्री गोविन्द पिलख्वाल, मेयर अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, जिला महामंत्री दर्शन रावत, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कमला तिवारी,पंकज भाकुनी, अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, कमला तिवारी, मनोज तिवारी, कविता वर्मा, नवीन बिष्ट, अभिषेक जोशी, कैलाश गुरुरानी, शुभम रौतेला, मदन बिष्ट, हिमांशु बनौला, जगत तिवारी, आनंद भोज, मोहित बिष्ट, खजान पांडे, चंदन बहुगुणा, निशा बिष्ट, हीरा कनवाल, दीपा पांडे,भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply