बिपिन त्रिपाठी कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट में 77 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी अल्मोड़ा का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 8 वे दिन भी जारी है।
कैंप कमांडेंट कर्नल जितेंद्र शर्मा के निर्देशन मे सभी एनसीसी कैडेट्स को ड्रोन, सिमुलेटर फायर, व्यक्तित्व विकास, कैडेट्स में अफसरीय गुणों का विकास, नेतृत्व, ड्रिल, सेल्यूटिंग, टर्न आउट, बियरिंग, फायर कंट्रोल और नक्शे का ज्ञान आदि सैन्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल जे सी पंत के निर्देशन में सभी 500 एनसीसी कैडेट्स को फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
उन्होंने बताया कि एनसीसी कैडेट्स में से बेस्ट कैडेटस का चयन भी किया जाएगा।
शिविर संचालन में कैंप एडीजेंट लेफ्टिनेंट हयात सिंह, लेफ्टिनेंट दीपक गोस्वामी, लेफ्टिनेंट सुनीता पांडे,सूबेदार मेजर जगदीश सिंह मेहता फर्स्ट अफसर तारा सिंह बिष्ट, सेकेंड अफसर शंकर सिंह भैसोड़ा, लक्ष्मी खुलवे, भावना अधिकारी सूबेदार देवेंद्र सिंह, सूबेदार जगदीश, नायब सूबेदार जितेंद्र सिंह,नायब सूबेदार दलजीत सिंह,जी सी आई भव्या सक्सेना,हवलदार नरेन्द्र सिंह, चंद्र शेखर, हवलदार अशोक चंद, हवलदार प्रकाश कुमार, नायक सुन्दर सिंह, नायक कैलाश चंद शिविर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
आपदा प्रबंधन में आलोक वर्मा, हेड कांस्टेबल दिनेशपुरी गोस्वामी, कांस्टेबल अमित टम्टा के द्वारा 50 एनसीसी कैडेट्स को युवा आपदा मित्र का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिन्हें रोप के माध्यम से आपदा प्रबंधन में धैर्य पूर्वक आपदा प्रभावितों को मदद करना और जीवन उपयोगी सामान पहुंचाना सिखाया गया।

