डम्पर चालक का खौफनाक खेल: बैरिकेडिंग तोड़ी, फिल्मी अंदाज में फरार

बरेली/बदायूं। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ओवरलोड डम्पर…

breaking
Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

बरेली/बदायूं। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ओवरलोड डम्पर ट्रकों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक बेकाबू डम्पर चालक ने एआरटीओ की प्रवर्तन टीम और नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। फिल्मी अंदाज में बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए चालक बैरिकेडिंग को काफी दूर तक घसीट ले गया, जिससे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई।

25

विस्तृत जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 22 मई 2026 को आंवला क्षेत्र में यात्रीगण अधिकारी बरेली और एआरटीओ प्रवर्तन की संयुक्त टीम ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वजीरगंज क्षेत्र में अधिकारियों ने एक संदिग्ध ओवरलोड डम्पर को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय वाहन की रफ्तार और बढ़ा दी। जब अधिकारियों ने उसका पीछा किया, तो चालक ने पुलिस वाहन को ही साइड मारकर पलटने की कोशिश की।

नाकेबंदी तोड़ी, बैरिकेडिंग को घसीटता हुआ ले गया आगे

घटना की गंभीरता को देखते हुए एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने वायरलेस पर सूचना देकर आगे कई स्थानों पर घेराबंदी की। रेहड़िया चौकी पुलिस ने डम्पर को रोकने के लिए सड़क पर मजबूत बैरिकेडिंग लगाई थी, लेकिन बेखौफ चालक ने बैरिकेडिंग में जोरदार टक्कर मार दी और उसे काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इस खौफनाक मंजर को देखकर नाके पर खड़े पुलिसकर्मियों ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भागते समय चालक ने रास्ते में कई अन्य वाहनों को भी टक्कर मारने का प्रयास किया, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा या जनहानि नहीं हुई।

डम्पर छोड़कर भागा ड्राइवर, हेल्पर हिरासत में पुलिस ने जब दोनों ओर से जाल बिछाया, तो चालक डम्पर को कस्बा सैदपुर होते हुए वगरैन-करेगी मार्ग की ओर भगा ले गया। खुद को चारों तरफ से घिरता देख चालक डम्पर को रास्ते में ही छोड़कर रफूचक्कर हो गया। थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि डम्पर को कब्जे में ले लिया गया है और मौके से उसके हेल्पर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार मुख्य आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, और उसके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Leave a Reply