पत्रकार भुवन जोशी को पितृ शोक, विभिन्न संगठनों ने जताया दुख

अल्मोड़ा: सोमेश्वर के माला तेकुड़ा निवासी पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता भुवन जोशी के पिता दामोदर जोशी का निधन हो गया है। वह 90 वर्ष के…

Screenshot 2026 05 21 19 51 55 60 7352322957d4404136654ef4adb64504
Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM


अल्मोड़ा: सोमेश्वर के माला तेकुड़ा निवासी पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता भुवन जोशी के पिता दामोदर जोशी का निधन हो गया है। वह 90 वर्ष के थे।

25


उनकी अंतिम यात्रा कल सुबह 7:30 बजे उनके निवास स्थान तेकुड़ा माला से सोमेश्वर घाट के लिए प्रस्थान करेगी।


स्वास्थ्य खराब होने पर परिजन उन्हें बेस चिकित्सालय लाए थे, गुरुवार को अपराह्न अपने आवास तेकुड़ा में उन्होंने अंतिम सांस ली। 4 माह में ही भुवन को दोहरे दु:ख से रूबरू होना पड़ा है, जनवरी माह में ही उनकी माता का भी निधन हुआ था।


वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं, उनके पुत्र गण नवल किशोर जोशी, भुवन जोशी विनोद कुमार जोशी और दिनेश चन्द्र जोशी हैं।

इधर अल्मोड़ा प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों सहित समस्त मीडिया कर्मियों ने गहरा शोक व्यक्त कर शोक संवेदना व्यक्त की हैं।

Leave a Reply