अल्मोड़ा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत में सूचना क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज गुरुवार 21 मई 2026 को अल्मोड़ा जिला व नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता एकत्र हुए।
सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि सभा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के किए गए ऐतिहासिक कार्यों और उनके दूरदर्शी नेतृत्व को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्व0 राजीव गांधी ने उन्होंने देश के युवाओं को 18 वर्ष में मतदान का अधिकार देकर लोकतंत्र को मजबूत किया। इसके साथ ही देश में पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कंप्यूटर व सूचना प्रौद्योगिकी (IT) क्रांति की शुरुआत करने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। उनके दिखाए मार्ग और उनके बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज,महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, अल्मोड़ा अर्बन बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बगङवाल, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव,आनंद बिष्ट,बीके पांडे,जया जोशी,सलीम अख्तर, ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल प्रसाद, मयंक बिष्ट,परितोष जोशी,पार्षद विकास कुमार,गोविंद लाल,दीक्षा सुयाल,गौरव जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उत्तराखंड की अन्य मुख्य खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें।

