Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

बड़ी खबर: उत्तराखंड के स्कूलों के लिए नई समय-सारिणी जारी, यहाँ देखें गर्मियों और सर्दियों का नया टाइम-टेबल

उत्तराखंड शासन ने प्रदेश के सभी राजकीय और निजी माध्यमिक एवं प्रारंभिक विद्यालयों के लिए नई समय-सारिणी (Timetable) निर्धारित कर दी है। सचिव रविनाथ रमन…

breaking

उत्तराखंड शासन ने प्रदेश के सभी राजकीय और निजी माध्यमिक एवं प्रारंभिक विद्यालयों के लिए नई समय-सारिणी (Timetable) निर्धारित कर दी है। सचिव रविनाथ रमन द्वारा आज, 4 मई 2026 को जारी आदेश के अनुसार, पिछले माह 6 अप्रैल 2026 को जारी की गई समय-सारिणी में आंशिक संशोधन करते हुए नया शेड्यूल लागू किया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


गर्मियों का शेड्यूल (1 अप्रैल से 30 सितंबर तक)
गर्मियों के दौरान स्कूलों का संचालन सुबह जल्दी शुरू होगा और दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा। नया समय इस प्रकार है:
प्रार्थना सभा: प्रातः 07:15 से 07:30 बजे तक (15 मिनट)।
शिक्षण वादन (1 से 4): प्रातः 07:30 से 10:10 बजे तक (प्रत्येक वादन 40 मिनट)।
मध्यान्तर (Recess): प्रातः 10:10 से 10:40 बजे तक (30 मिनट)।
शिक्षण वादन (5 से 8): प्रातः 10:40 से दोपहर 01:00 बजे तक (प्रत्येक वादन 35 मिनट)।


सर्दियों का शेड्यूल (1 अक्टूबर से 31 मार्च तक)
सर्दियों में स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है:
प्रार्थना सभा: प्रातः 08:45 से 09:00 बजे तक (15 मिनट)।
शिक्षण वादन (1 से 4): प्रातः 09:00 से दोपहर 12:00 बजे तक (प्रत्येक वादन 45 मिनट)।
मध्यान्तर (Recess): दोपहर 12:00 से 12:30 बजे तक (30 मिनट)।
शिक्षण वादन (5 से 8): दोपहर 12:30 से अपराह्न 03:10 बजे तक (प्रत्येक वादन 40 मिनट)।


भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार बदलाव की छूट
शासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी विद्यालय की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इस समय-सारिणी में संशोधन की आवश्यकता हो, तो इसके लिए एक विशेष समिति निर्णय लेगी।


समिति के अध्यक्ष: संबंधित जिले के जिलाधिकारी (DM) या उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि (जैसे उपजिलाधिकारी या खंड विकास अधिकारी)।
सदस्य: मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO), जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) और संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य।

शासन ने यह भी सख्त निर्देश दिए हैं कि स्थानीय स्तर पर समय-सारिणी में संशोधन करते समय यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्थिति में निर्धारित शिक्षण अवधि (Instructional hours) में कमी न की जाए।

Leave a Reply