शहीद मोहन सिंह जीना राइका शीतलाखेत का परिणाम शत प्रतिशत रहा।
इण्टर कला वर्ग में हिमानी कार्की 85.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान में रही, हेमा मेहरा 81.60 प्रतिशत और काजल आर्या 80.60 प्रतिशत अंक हासिल किए।
इण्टर विज्ञान वर्ग में मानसी नेगी 78.20 प्रतिशत, कोमल आर्या 78 प्रतिशत और साक्षी 71.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। हाईस्कूल में कुमकुम 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान में रही, आदित्य 82 प्रतिशत और रिया साह 77 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
विद्यालय में 42 प्रथम, 21 द्वितीय और 05 तृतीय रहे और विद्यालय में 12 छात्र छात्रायें सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए।
परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डीआर आर्या ने छात्र छात्राओं को मिष्ठान वितरित कर सभी को बधाई दी और सभी विषयाध्यापकों का आभार व्यक्त किया। इस उपलक्ष्य में एसएमसी अध्यक्ष गणेश दत्त पाठक ने बधाई दी।



