Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर यात्री बस पलटी,14 पर्यटक घायल, 5 गंभीर

अल्मोड़ा हल्द्वानी नेशनल हाईवे पर दोपांखी क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहां एक पर्यटक बस निर्माणाधीन पुल के डिवाइडर से टकराकर…

breaking

अल्मोड़ा हल्द्वानी नेशनल हाईवे पर दोपांखी क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहां एक पर्यटक बस निर्माणाधीन पुल के डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे के वक्त बस में 14 यात्री सवार थे जो सभी बुरी तरह घायल हुए हैं। इनमें से 5 लोगों की हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मोबाइल के चक्कर में वापस मोड़ी थी बस

हादसा उस वक्त हुआ जब कोलकाता और राजस्थान से एक शादी समारोह में शिरकत करने आए पर्यटक कैंची धाम के दर्शन करने के बाद हल्द्वानी लौट रहे थे। रास्ते में बस चालक महेश पांडे गरमपानी के पास एक होटल में अपना मोबाइल फोन भूल गया था। बस सवार यात्रियों के अनुसार चालक ने मोबाइल वापस लेने के लिए बस को वहीं से वापस मोड़ लिया। इसी दौरान जब बस वापस गरमपानी की ओर जा रही थी तो दोपांखी के पास अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे के कारणों पर अलग अलग दावे

यात्रियों ने बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी और डिवाइडर से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ जिसके बाद बस में चीख पुकार मच गई। वहीं चालक महेश पांडे का कहना है कि ब्रेक न लगने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने सड़क पर अचानक जंगली जानवर के आ जाने को भी दुर्घटना का कारण बताया है।

पुलिस और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही खैरना पुलिस की टीम और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस से घायल यात्रियों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर बीएस गुप्ता ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। पांच यात्रियों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें तत्काल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालम सिंह पिनारी और चौकी प्रभारी रमेश पंत समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया।

बाल बाल बच गई 14 अन्य पर्यटकों की जान

इस हादसे में एक गनीमत यह रही कि जब यह दुर्घटना हुई तब 14 अन्य पर्यटक बस में सवार नहीं थे। वे कैंची धाम मंदिर में दर्शन के लिए उतरे हुए थे और बस चालक अकेले ही मोबाइल लेने वापस जा रहा था तभी कुछ अन्य यात्री भी बस में बैठ गए थे। अगर बस अपनी पूरी क्षमता के साथ भरी होती तो हताहतों का आंकड़ा और भी भयावह हो सकता था।

घायलों की सूची

क्रमांकनामउम्रनिवासी
1शकुंतला पत्नी लीलाधर52राजस्थान
2लीलाधर सैनी पुत्र रतन नाथ सैनीअज्ञातझुंझुनू राजस्थान
3जिज्ञासा पुत्री लीलाधर सैनी14झुंझुनू राजस्थान
4विनोद अग्रवाल पुत्र माधो रामअज्ञातपश्चिम बंगाल
5सुनीता पत्नी रोमित43हुगली हावड़ा
6सरोज पत्नी बसंत कुमार गुप्ता60कोलकाता
7बसंत कुमार पुत्र माधवीर प्रसाद63कोलकाता
8बलवेंद्र पुत्र घिवचंद्र28अज्ञात
9हर्षल अग्रवाल पुत्र रोमित12कोलकाता
10स्नेहलता अग्रवाल पत्नी मुरारी लालअज्ञातकोलकाता
11आभा पत्नी गौतमअज्ञातकोलकाता
12लक्ष्य अग्रवाल पुत्र रोहित अग्रवालअज्ञातकोलकाता
13लक्ष्य पुत्र गौतमअज्ञातकोलकाता
14मीतू पत्नी रोहित अग्रवालअज्ञातकोलकाता
15बाबू अग्रवाल पुत्र लागू राम72कोलकाता

गंभीर रूप से घायल और हल्द्वानी रेफर किए गए यात्री

स्नेहलता अग्रवाल

आभा पत्नी गौतम

लक्ष्य अग्रवाल

लक्ष्य पुत्र गौतम

मीतू पत्नी रोहित अग्रवाल

Leave a Reply