Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

चौखुटिया -मासी में रामगंगा नदी में डूबा व्यक्ति शव बरामद

मासी क्षेत्र में रामगंगा नदी में एक व्यक्ति डूब गया, एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और मशक्कत के बाद शव बरामद किया। एसडीआरएफ…

Screenshot 2026 04 22 15 00 44 12 7352322957d4404136654ef4adb64504

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मासी क्षेत्र में रामगंगा नदी में एक व्यक्ति डूब गया, एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और मशक्कत के बाद शव बरामद किया।


एसडीआरएफ को चौकी मासी, जनपद अल्मोड़ा रामगंगा नदी में एक व्यक्ति के डूबने की जानकारी मिली।


सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट भिकियासैंण से मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई।


घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक व्यक्ति को नदी से मृत अवस्था में बरामद किया गया।
उक्त शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक की पहचान नेपाल निवासी सुरेश सुनार पुत्र खड़क सुनार, उम्र लगभग 36 वर्ष, के रूप में हुई।

Leave a Reply