Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

ईरान ने दिया अमेरिका को बड़ा झटका,इस्लामाबाद शांति वार्ता से किया इनकार

ईरान ने एक बार फिर अमेरिका को बड़ा झटका दिया है। दरअसल इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की…

breaking

ईरान ने एक बार फिर अमेरिका को बड़ा झटका दिया है। दरअसल इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की तैयारियां चल रही थीं लेकिन ईरान ने अचानक इस वार्ता में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ईरान की आधिकारिक न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की आधिकारिक पुष्टि की है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


वाशिंगटन की ज्यादा मांगों और अवास्तविक अपेक्षाओं का दिया हवाला
रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने अमेरिका के साथ शांति वार्ता के दूसरे दौर में शामिल होने से साफ मना कर दिया है। ईरान का कहना है कि वार्ता के दूसरे दौर से वह इसलिए दूर रहेगा क्योंकि वाशिंगटन की मांगें बहुत ज्यादा और अवास्तविक हैं। इसके अलावा अमेरिका के रुख में लगातार बदलाव और विरोधाभास नजर आ रहा है। ईरान ने अमेरिकी नौसेना द्वारा लगातार की जा रही नाकेबंदी पर भी कड़ी आपत्ति जताई है और इसे सीधे तौर पर सीजफायर का खुला उल्लंघन करार दिया है।


ट्रंप ने दी थी पुलों और पावर प्लांट को तबाह करने की धमकी
गौरतलब है कि रविवार को ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ईरान को खुली धमकी दी थी। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर इस बार ईरान प्रस्तावित समझौते को ठुकराता है तो अमेरिका उसके पुलों और पावर प्लांट को पूरी तरह नष्ट कर देगा। उन्होंने बताया था कि अमेरिकी टीम सोमवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद जा रही है और उन्होंने एक नई और उचित डील पेश की है। ट्रंप ने स्पष्ट किया था कि अगर ईरानियों ने अब भी इस डील को नहीं माना तो विनाशकारी कदम उठाए जाएंगे।


होर्मुज में गोलीबारी और गहराता मिडिल ईस्ट संकट
इसके साथ ही ट्रंप ने ईरान पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा था कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में गोलीबारी की है। उनके अनुसार इनमें से कई गोलियां एक फ्रांसीसी जहाज और ब्रिटेन के एक मालवाहक जहाज को निशाना बनाकर चलाई गई थीं। रक्षा जानकारों का मानना है कि ईरान का यह फैसला मौजूदा युद्धविराम की समय सीमा खत्म होने से ठीक पहले आया है। शांति वार्ता के अचानक रद्द होने और ईरान द्वारा वाशिंगटन को दोषी ठहराए जाने के बाद अब मिडिल ईस्ट में एक बार फिर संकट गहराने और युद्ध भड़कने की आशंका काफी तेज हो गई है।

Leave a Reply